क्राइम

नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 12 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद

शराब की बड़ी खेप एक स्थान से दूसरे स्थान में ले जाने में बरती जाने वाली अनियमितता पाते जाने पर  नैनीताल पुलिस ने 12 लाख रुपए की शराब बरामद करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा  नैनीताल तिराहे पर मिनी ट्रक अशोक लीलेन्ड UK 07 CB 3861 बाजपुर रोड की तरफ से आता दिखायी दिया। जो नैनीताल मार्ग की तरफ जैसे ही मुड़ा, तो शक होने पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुऐ उक्त वाहन को रोककर चेक किया गया तो वाहन में 12 लाख की अवैध शराब पायी गई।
पुलिस ने दोनो व्यक्तियो को उनके जुर्म धारा उपरोक्त से अवगत कराते हुऐ नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया जिनके विरूद्ध थाना कालाढूंगी पर मुकदमा अपराध संख्या 64/22 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  आज है पार्श्व परिवर्तनी एकादशी:भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का है विधान: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page