कुमाऊँ

नैनीताल नए साल के पहले दिन नवीन जलाल चाय वाले के घर में आई लक्ष्मी

नैनीताल। 2023 के पहले दिन रविवार को मल्लीताल निवासी नवीन जलाल व बीना जलाल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। 

मल्लीताल निवासी नगर पालिका में चाय की कैंटीन चलाने वाले नवीन जलाल व उनकी पत्नी बीना जलाल ने बीडी पांडे अस्पताल में रविवार सुबह 8 बजे एक बच्ची को जन्म दिया है। नव वर्ष के आगाज के साथ घर में लक्ष्मी के आगमन से बीना व नवीन बहुत खुश हैं। वहीं साल के पहले दिन अस्पताल में नार्मल डिलीवरी से बेटी के जन्म पर अस्पताल स्टाफ ने भी खुशी मनाई।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा

अस्पताल की डॉ. रेशु टम्टा ने बीना जलाल की नार्मल डिलीवरी कराई गई। सुबह साढ़े आठ बजे बीना ने एक बेटी को जन्म दिया। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

To Top

You cannot copy content of this page