चुनाव

नैनीताल आप प्रत्याशी भुवन आर्य के लिए कार्यकर्ताओ ने मांगा समर्थन


नैनीताल। आम आदमी पार्टी के नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा भुवन आर्या, एवम् नगर अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं एवम् पदाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र के नारायण नगर, चार खेत, पिटरिया आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर कोविड नियमों का पालन करते हुए, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा भुवन आर्या को भारी मतों से विजय बनाने की अपील आम जनता से की गई
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज दो अलग अलग टोलियों के माध्यम से इन क्षेत्रों में जाकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करनी की अपील तथा आम आदमी पार्टी द्वारा उतराखंड की जनता से किये गए वादो की जानकारी, घर घर जाकर आम जनता को दी गई।


आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा भुवन आर्या, नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने आम जनता से निवेदन करते हुए कहा, कि इस बार 21 वषोॅ से इन दोनों दलो ने जो छलने का काम उतराखंड की जनता से किया है, उसका हिसाब इन दोनों दलो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से मांगने का समय आ गया है, और 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करके इन दोनों दलो को उतराखंड की जनता सबक सिखाने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:बारिश के खलल के बाद मेले में लौटी रौनक लोगो ने जमकर की खरीदारी


प्रचार में शाकिर अली, महेश आर्या, विनोद कुमार, प्रमोद सहदेवा, राम नारायण, मोहम्मद शान बुराहान, सुनील कुमार, विध्या देवी, नवीन उप्रेती, लोकेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, आदि मौजूद रहे

To Top

You cannot copy content of this page