कुमाऊँ

नैनीताल: बढ़ती भिखारियों की तादात सैलानियों व स्थानीय लोगो को उठानी पड़ रही है मुसीबत

नैनीताल। नगर में बढ़ते भिखारियों की तादाद चिंता का विषय बना हुआ है। आए दिन इनकी संख्या बढ़ रही है,जिसके चलते शहर में गंदगी के साथ-साथ ये लोग सैलानियों व स्थानीय लोगों को भी परेशान कर रहे हैं।

बीते कुछ समय से नगर में बाहरी राज्यो से आए भिखारियों की तादाद बढ़ती जा रही है।ये लोग दिन भर मॉल रोड तल्लीताल व मल्लीताल बाजार सहित पंत पार्क में सैलानियों सहित स्थानीय दुकानदारो को परेशान करते है और पैसे नही देने पर गाली गलौच पर भी उतर जाते है। पंत पार्क के दुकानदारों द्वारा कई बार इसकी शिकायत पुलिस में की जा चुकी है,उसके वावजूद इन पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है।हालांकि रविवार को सीओ विभा दीक्षित ने जल्द ही भिखारियों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page