धर्म-संस्कृति

नैनीताल फागोत्सव 2022: महिला दलों ने होली गीतों से बांधा समा


नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।वही 26वां फागोत्सव का आगाज मंगलवार को महिला होली जलूस के जरिए हो चुका है।
मंगलवार को 20 महिला होली दलों द्वारातल्लीताल से माल रोड होते हुए मल्लीताल राम सेवक सभा प्रांगण तक जलूस निकाला गया इस दौरान आकर्षक कुमाऊनी व विभिन्न परिधानों में सजी धजी महिला दलों द्वारा होली गायन किया गया था जिसके बाद बुधवार को दूसरे दिन महिला दलों द्वारा रामसेवक सवाब प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में होली गीतों के जरिए समा बांध दिया। इस दौरान कृष्णापुर, शिधेश्वर महादेव, संपूर्ण वुमन सोसाइटी नैनीताल, पाषाण देवी महिला ग्रुप नैनीताल, नैनीताल महिला जागृति संस्था, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, रंगीलो कुमाऊं नैनीताल, हिमालयन ग्रुप भूमियाधार,माँ नयना ग्रुप भूमियाधार महिला होली समिति गेठिया द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बता दे कि 12 मार्च को महिला बैठकी होली,13 मार्च को रंग धारण व चीर बंधन,14 को स्कूली बच्चो की प्रस्तुति,15 को कुमाऊनी भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए अपूण भाषा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 16 को महिला पुरुष होली गायन,17 को बच्चो का स्वांग,होली जलूस बैठकी होली पुरुष व चीर दहन तथा 19 मार्च को छलडी।
इस दौरान सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी मंटू, प्रबंधक विमल चौधरी, गोधन सिंह, भुवन बिष्ट, मोहित साह, हिमांशु जोशी, कैलाश बोरा, प्रो ललित तिवारी, ललित साह, हरीश राणा, सरस्वती खेतवाल, ममता रावत, रजनी चौधरी, प्रगति जैन, कलावती असवाल, भगवती सुयाल, ज्योति समेत भारी संख्या में महिलाएं जुटी रही।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ लोकगीत ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
To Top

You cannot copy content of this page