चुनाव

नैनीताल विधानसभा:आप प्रत्याशी हेम आर्या का डोर टू डोर प्रचार हुआ तेज

लगातार हो रही बर्फबारी व बारिश के बीच भी कार्यकर्ता जुटे रहे कैंपेनिंग में

जनता से आम आदमी पार्टी को मिल रहा है पूर्ण समर्थन: हेम

बेतालघाट: आप प्रत्याशी हेम चन्द्र आर्य का डोर टू डोर कैंपेन का कार्यक्रम कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। जिसमें मास्क, सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ख्याल रखा गया।

डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत नैनीताल से कार्यकर्ताओं ने ATI, सैनिक स्कूल, पिटरिया, शेरवानी में तेज बर्फबारी के बीच कैंपेनिंग अभियान जारी रहा। वही दूसरी ओर आप प्रत्याशी हेम आर्या ने तेज बारिश और बर्फबारी के बीच बेतालघाट विकासखंड के ओडाबासकोट, हरीनगर, आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

आप प्रत्याशी हेम चन्द्र आर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी का वर्चस्व पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। नैनीताल की जनता पूर्ण समर्थन के साथ प्रत्याशी हेम आर्या के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव प्रचार में तेज बर्फबारी के बीच भी हिस्सा ले रही है और अपना पूर्ण समर्थन आम आदमी पार्टी को दे रही है।

आर्य ने कहा इस बार भाजपा और कांग्रेस को वोट ना देते हुए आम आदमी पार्टी को वोट देकर सत्ता में लाने का कार्य जनता कर रही है। भाजपा और कांग्रेस से जनता त्रस्त हो गई है ।विकास के नाम पर प्रदेश में कुछ भी नहीं किया गया है। तमाम तरह की अव्यवस्थाएं क्षेत्र में फैली हुई है। और इन अव्यवस्थाओं को आम आदमी पार्टी ही व्यवस्थित कर सकती है। ऐसा जनता का विश्वास है।

आम आदमी पार्टी का विजन प्रदेश का विकास करना है। आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर ही जनता आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहती है।

महिलाओं में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है और महिलाएं मानती हैं कि आम आदमी के प्रदेश में आने के बाद उत्तराखंड में तरक्की होगी। आम आदमी पार्टी ने जनता की समस्याओं को समझते हुए अपनी पांच गारंटी दी है ।जिसके अंतर्गत महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  15 जून कैंची धाम मेला:तीन से पांच लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन,19 राजपत्रित अधिकारी,157 एसआई,725 पुलिसकर्मी तथा पीएसी की चार कंपनी करेंगी कैंची धाम मेले की सुरक्षा

आप प्रत्याशी आर्य ने कहा कि युवाओं के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था होगी, जनता के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था होगी, रोजगार दर बड़ेगा, 300 यूनिट बिजली‌ की निःशुल्क व्यवस्था होगी। 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह में दिए जाएंगे साथ ही सैनिक समाज की शहादत पर 1 करोड़ रुपए सम्मान राशी के रूप में दिये जाएंगे, साथ ही साथ रिटायर्ड सैनिकों को रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के 21 साल बाद भी उत्तराखंड के विकास की गति धीमी ही रही। जो सपना उत्तराखंड ने देखा था वह सपना दोनों राजनीतिक दलों ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया । प्रदेश के लोगों में बहुत सारी इच्छाएं थी कि हमारी सरकार उत्तराखंड का नव निर्माण करेगी और वह नव निर्माण कहीं ना कहीं दोनों राजनीतिक दलों के बीच में फस कर रह गया। दोनों पार्टी सत्ता में आई तो जनता ने उनका पूर्ण समर्थन किया। और उनको यह मौका दिया कि उत्तराखंड को एक बेहतर राज्य बनाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब इन दोनों दलों से त्रस्त जनता आम आदमी पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देना चाहती है।

साथ ही हेम आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्मित दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो विकास मॉडल खड़ा किया है वहीं विकास मॉडल उत्तराखंड में भी बनाया जाए जनता का यही सोचना है।

इस मौके परफिज़ा, दीपा, विनय, अजय, प्रियांशी, सूरज, रेखा, मुन्नी, भावना, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top