नैनीताल। चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों द्वारा भी चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा कांग्रेस यूकेडी सहित पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी द्वारा भी चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है।
नैनीताल विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी हेम आर्य ने भी नामांकन के बाद जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है, रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया तथा आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन जुटाया।
हेम आर्य ने बताया कि उत्तराखंड बनने के बाद प्रदेश की जनता के साथ भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी विकास के नाम पर धोखा किया है, और अब जनता जागरुक हो चुकी है,तथा उनके पास आम आदमी पार्टी के तौर पर तीसरा विकल्प मौजूद है, और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर आगामी 14 फरवरी को जनता झाड़ू के निशान पर मुहर लगाने जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
