चुनाव

नैनीताल विधानसभा: कौन है नैनीताल सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य


बेतालघाट: चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव की तिथि 14 फरवरी की तय की गई है और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में आर्दश आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों के बीच हलचल का माहौल पैदा हो गया है। वहीं सभी राजनीतिक दलों के हाईकमान द्वारा उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम के चुनाव हेतु पदाधिकारियों से रायशुमारी और बैठकें की जा रही हैं ।।
वही नैनीताल विधानसभा सीट से राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा टिकट के लिए दावेदारी की जा रही है। इसी के चलते नैनीताल विस सीट से भाजपा से टिकट की दावेदारी की दौड़ में मोहन पाल, प्रकाश आर्य, कमला आर्या सहित मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य का नाम भी शामिल हैं। 
कौन है मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य: 
2 फरवरी 1968 को बच्ची लाल आर्य के सामान्य परिवार में दिनेश आर्य का जन्म हुआ। बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं तृतीय वर्ष शिक्षक संघ कार्यकर्ता रहे। 1978 में संघ से जुड़े और भाजपा संगठन और संघ में अच्छी पैठ है।
 1982 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष शिक्षण लखीमपुर खीरी में प्राप्त किया। साथ ही 1983 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष का शिक्षण बरेली से प्राप्त किया और 1996 मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष का शिक्षण नागपुर से प्राप्त किया इसी के साथ संघ के समय-समय पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रियता के साथ भागीदारी की। 
वर्तमान में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने 1985 में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता के रूप में नैनीताल में सदस्यता ग्रहण की। 1986 में विद्यार्थी परिषद नैनीताल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया वही 1988 तक विद्यार्थी परिषद का जिला संयोजक के रूप में इन्होंने कार्य किया उसी दौरान 1985 में राष्ट्रीय युवा वर्ग में दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन में भागीदारी की 1986, 1988 एवं 1991 में क्रमशः विशाखापट्टनम आगरा कानपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में भागीदारी की इस दौरान सभी प्रकार के विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यों में शामिल तथा अंशकालिक विद्यार्थी विस्तार के रूप में कार्य किया। 
इसी के साथ 1988 से 1991 तक भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल के जिला मंत्री के पद पर कार्यरत रहे। 1992 से 1995 तक अनुसूचित मोर्चा नैनीताल के जिला अध्यक्ष रहे।  इसी के साथ 1996 से 1998 तक युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे 2001 और 2002 में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री 2002 से वर्तमान तक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।  वही 2007 से 2010 तक नैनीताल के जिला अध्यक्ष रहे। इसी के साथ 2017 से 2021 तक अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ मोर्चा के पंजाब प्रभारी के रूप में संगठन का कार्य किया है।  गुजरात चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में 15 दिन साबरकांठा जिले में चुनाव प्रचार किया। 2018 में 15 दिन  राजस्थान विधानसभा के भरतपुर संभाग में चुनाव प्रचार प्रसार किया और 2019 में हिमाचल लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश भाजपा द्वारा लोकसभा में 20 दिन चुनाव प्रचार कार्य किया।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में 20 दिन पूर्व लोकसभा क्षेत्र में कार्य किया। 
इसी के साथ जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने 1986 में राम जानकी रथ यात्रा के माध्यम से राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़कर राम जन्मभूमि आंदोलन के विभिन्न चरणों में सक्रियता से भागीदार रहते हुए 6 दिसंबर 1992  विजय दिवस तक भागीदारी की। 1992 में तत्काल एक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के साथ एकता यात्रा में जम्मू कश्मीर तक भागीदारी की साथ ही 1993 और 1996 के विधानसभा चुनाव में खटीमा विधानसभा (अनुसूचित जाति आरक्षित क्षेत्र) एवं 2002 एवं 2007 के विधानसभा चुनाव में मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में प्रबलतम दावेदार रहे। 1996 से 2000 तक जिला दूरसंचार सलाहकार समिति में 2 वर्षों के दो कार्यकाल तक सदस्य रहे। इसी के साथ दिनेश आर्य ने 2004 में लोकसभा चुनाव में सितंबर 2003 से मई 2004 तक पूर्व का लेख कार्यकर्ता के रूप में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कार्य किया। साथ ही 2005 में तिरंगा यात्रा में बैंगलोर जाकर प्रदर्शन में भी भाग लिया। 
दिनेश आर्य  2012 व 2017 के चुनावों में विस नैनीताल सीट से पार्टी प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार रहे टिकट ना मिलने पर भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य किया। वहीं अब 2022 के विधान सभा चुनाव में नैनीताल विधानसभा से दिनेश आर्य ने पार्टी प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की है। इसी के साथ दिनेश आर्य द्वारा लगातार आज भी पार्टी में अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी नेतृत्व के साथ पार्टी के विचार को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए सक्रिय और नैनीताल विधानसभा में प्रत्येक ग्राम सभा तथा बूथ तक जनसंपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page