चुनाव

नैनीताल विधानसभा: सरिता ने पछाड़ा संजीव को हेम तीसरे नंम्बर पर

भीमताल। बीते सोमवार को लोकतंत्र के महापर्व का उत्तराखंड में समापन हो चुका है और आगामी 10 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे।वही इस बार चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों की खर्च सीमा को 28 लाख से बड़ा कर 40 लाख कर दिया गया था। 

आचार संहिता लागू होने से लेकर 12 फरवरी तक नैनीताल विधानसभा सीट में खर्च के मामले में भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को पछाड़ दिया। सरिता आर्य ने 1045570 खर्च किए तो कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने 1040096 तो वही आप प्रत्याशी हेम आर्य ने भी 568711खर्च किए।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

वही नैनीताल जनपद में सबसे आगे भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा रहे। उन्होंने  26.64 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी ने 23.88 लाख रुपए खर्च कर दूसरे तो वही लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत 20 लाख खर्च कर तीसरे स्थान पर रहे।

To Top

You cannot copy content of this page