चुनाव

नैनीताल विधानसभा: पंगूट,बगड़,महरौड़ा व सौड़ क्षेत्र में सरिता आर्य ने चलाया जनसंपर्क अभियान

नैनीताल। गुरुवार को नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने पंगूट,बगड़,महरौड़ा व सौड़ आदि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा खुद के लिए समर्थन जुटाया वही सरिता आर्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का उनको भारी समर्थन मिला है।
जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी सविता आर्य अचानक भावुक हो गयी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का नारा बेटी हु लड़ सकती हूं कि नारे के वावजूद उनके द्वारा बेटियों की अनदेखी की गई, सरिता ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती है, कि उन्होंने उनको इतना प्यार दिया और भरोसा करते हुए उनको नैनीताल विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया।
सरिता ने आगे कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन और जनता के आशीर्वाद से 10 मार्च को नैनीताल सीट पर भाजपा का परचम लहराने जा रहा है, साथ ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पहाड़ी से टैक्सी के ऊपर गिरे बोल्डर बाल-बाल बची यात्रियों की जान
To Top

You cannot copy content of this page