चुनाव

नैनीताल विधानसभा:सरिता आर्या या संजीव आर्या किसका खेल बिगाडेंगे हेम आर्या


नैनीताल। आगामी 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान चरम सीमा पर पहुंच चुका है, वही नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी हेम आर्य के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी से हेम आर्य के चुनाव लड़ने के बाद नैनीताल सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावनाएं बढ़ चुकी है।
ज्ञात हो कि 2017 विधानसभा चुनाव में हेम आर्य निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए नैनीताल सीट से पांच हजार के करीब वोट हासिल किए थे, वही महामारी व आपदा के दौरान हेम आर्य बेतालघाट क्षेत्र में काफी सक्रिय दिखाई दिए थे, अब ऐसे में 2022 विधानसभा चुनाव में उनका वोट प्रतिशत बढ़ने की संभावनाएं भी लगाई जा रही है।
राजनीति के जानकारों के अनुसार बीते पांच वर्षों के दौरान बेतालघाट क्षेत्र में हेम आर्य की पकड़ पहले से मजबूत हो चुकी है,अब देखने वाली बात यह है कि हेम कांग्रेस या भाजपा किसके बोट बैंक में सेंध लगाते है। और किसको फायदा पहुँचाते है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page