चुनाव

नैनीताल विधानसभा: भाजपा की जनसभा में उमड़ा लोगो का सैलाब, नाराज दावेदारों का भी मिला सरिता आर्य को समर्थन


भाजपा के नाराज दावेदार मोहन पाल और प्रकाश आर्य भी उतरे सरिता के समर्थन में

नैनीताल। भाजपा द्वारा मंगलवार को नगर के श्री राम क सभा प्रांगण में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें चुनावी गीत का शुभारंभ भी किया गया।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेंद्र चौधरी द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया। जनसभा में कार्यकर्ताओ द्वारा हर हर मोदी घर घर मोदी की नारे लगाए। तथा पदाधिकारियों द्वारा अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य पर भी जमकर निशाना साधा पदाधिकारियों ने कहा कि संजीव आर्य ने अपने 5 साल के कार्यकाल में आम जनता तो छोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं का फोन तक नहीं उठाया, ऐसे में अब जनता को सबक सिखाने जा रही है, और नैनीताल सीट पर भाजपा का परचम लहराने जा रही है।
प्रत्याशी सविता आर्य ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन और जनता के आशीर्वाद से 10 मार्च को नैनीताल सीट पर भाजपा का परचम लहराने जा रहा है, साथ ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की बेटी दीपाली ने दुबई में लहराया परचम

बता दे कि भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे मोहन पाल व प्रकाश आर्य  सरिता आर्य को टिकट मिलने के बाद नाराज चल रहे थे, लेकिन अब वे दोनों सरिता आज के समर्थन में उतर चुके हैं। जिससे भाजपा के अंदर भीतरघात काफी हद तक कम हो चुका है।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढेला, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष विवेक साह,प्रकाश आर्य,मोहन पाल,अरविंद पडियार,सभासद प्रेमा अधिकारी, मोहन नेगी,भगवत रावत,तारा राणा, सागर आर्य हरीश बिष्ट,विश्वकेतु,आशु उपाध्याय,रोहित भाटिया,कुंदन बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट,अंबा आर्य,शिवांशु जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page