चुनाव

नैनीताल विधानसभा: भाजपा युवा मोर्चा करेगा सरिता आर्य का चुनाव प्रचार

नैनीताल: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रत्याशी सरिता आर्य के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में नैनीताल मंडल ,भवाली मंडल, गरमपानी मंडल,बेतालघाट मंडल,अध्यक्षों एवं विधानसभा के युवा मोर्चा, के जिला पदाधिकारियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक का संचालन जिला मंत्री मोहित लाल साह के द्वारा किया गया।

वहीं बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश सिंह रजवार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर विधानसभा नैनीताल में विधायक प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाएंगे।

साथ ही युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओ को बूथ बूथ जाकर प्रचार करने का आह्वाहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी

इस दौरान विस्तारक विधानसभा नैनीताल आलोक तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव जोशी, जिला मंत्री मोहित साह , पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीना महेरा, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी त्रिवेंद्र साह , जिला सह मीडिया प्रभारी आकांक्षा तिवारी ,नगर मंडल अध्यक्ष नैनीताल आशु उपाध्याय ,मंडल अध्यक्ष भवाली धीरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष गरमपानी नरेंद्र बिष्ट,मंडल महामंत्री बेतालघाट चंद्रप्रकाश सहित तीनो मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page