चुनाव

नैनीताल विधानसभा: भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने सीम,बजेड़ी,खैरना व गरमपानी में जुटाया समर्थन

नैनीताल विधानसभा सीट पर लहराएंगे भाजपा का परचम: सरिता आर्या

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य द्वारा नामांकन के बाद चुनाव प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है बीते रोज उनके द्वारा बेतालघाट में चुनावी कार्यालय का उद्धाटन कर जनसंपर्क अभियान चलाया वही आज रविवार को उनके द्वारा सीम बजेड़ी खैरना गरमपानी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर खुद के लिए समर्थन जुटाया।
सरिता आर्य ने बताया कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में व क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं की लगन से आगामी 10 मार्च को नैनीताल विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराएंगे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, यशपाल आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क में मिट्टी के ढेर ने ले ली थी नैनीताल घूमने आए पांच छात्रों के की जान
To Top

You cannot copy content of this page