नैनीताल। नैनीताल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है,सोमवार को सरिता आर्य व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारायण नगर,खुर्पाताल,बजुन व चारखेत आदि ग्रामीण क्षेत्रो में जनसंपर्क अभियान चला कर समर्थन जुटाया।
सरिता आर्य ने कहा कि लोगो का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। और देश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में व भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत तथा जनता के आशीर्वाद से आगामी विधानसभा चुनाव में वे नैनीताल विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराने जा रही है। साथ ही प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
इस दौरान नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,आशु उपाध्याय, विश्वकेतु,रोहित भाटिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
