कुमाऊँ

नैनीताल अचानक मौसम ने बदला मिजाज इस बार कड़ाके की ठंड व हिमपात की आशंका

तापमान अधिकतम 15 डिग्री तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा…..

नैनीताल। गुरुवार से अचानक ही नगर में ठंड का प्रोकप काफी बढ़ गया है।जिसके चलते अब लोगो को सुबह से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।जबकि बीते शुक्रवार तक नगर का मौसम काफी राहत देने वाला था ठंड केवल सुबह शाम को ही हो रही थी,लेकिन अचानक से मौसम ने करवट बदल ली है। शुक्रवार को सुबह से ही शाम तक धूप छाव का खेल चलता रहा।जिसके चलते लोगो में ठंड का अहसास भी बढ़ने लगा है।

मौसम के जानकारों के अनुसार अक्सर 15 दिसंबर के बाद ठंड में इजाफा होता था लेकिन इस बार दिसंबर माह के शुरवात से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।और बदले मौसम के मिजाज से इस बार दिसंबर 1 जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है और बर्फबारी भी ज्यादा हो सकती है।

मौसम के जानकार स्थानीय नागरिक रमेश चंद्रा का कहना है कि बीते 100  साल के अंतराल में नैनीताल के औसत तापमान मे दस डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई  है। जिसके चलते नैनीताल के मौसम में भारी अंतर आया है। यहां हिमपात के साथ बारिश मे भी गिरावट आई है।लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड व भारी हिमपात की आशंका बन रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार

मौसम विज्ञान केंद्र जीआईसी नैनीताल के अनुसार बीते वर्ष नवंबर के पहले पखवाड़े में औसत तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि इस वर्ष लगभग एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिसके चलते बीते वर्ष के मुताबिक इस वर्ष नवंबर माह में ठंड में बढ़ोतरी हुई है । आने वाले दिनों में  सूखी ठंड अधिक बढ़ सकती है जबकि बर्फवारी पश्चिमी विक्षोप पर निर्भर करेगी। पश्चिमी विक्षोभ अधिक उठेंगे तो हिमपात भी उतनी ही अधिक मात्रा में होगा। 

To Top

You cannot copy content of this page