कुमाऊँ

पर्यटकों से पैक हुई सरोवर नगरी नैनीताल,शहर के बाहर बढ़ी संख्या में रोके गए वाहन 

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल मे वीकेंड अवकाश के चलते बेहिसाब पर्यटकों के आगमन से पैक हो चली है। मैदानी भागों मे पड़ रही भीषण गर्मी से नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सैलानियों के सैलाब से शहर व आसपास के अधिकांश होटल भी पैक हो चले हैं।आगे पढ़ें…..

ग्रीष्मकाल मे नैनीताल का नैसर्गिक सौंदर्य  व आसपास के पहाड़ी क्षेत्र पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। आलम ये है कि शुक्रवार शाम से ही बड़ी संख्या मे सैलानियों का नैनीताल पहुँचने का दौर जारी था जिससे शहर के सभी होटल व पार्किंग स्थल पैक नजर आए। प्रशासन को शहर के बाहर ही पर्यटक वाहनों को रोकना पड़ा।  जिन्हें शटल सेवा  माध्यम  से शहर भेजा गया। शहर के सभी पर्यटन स्थलों मे सैलानियों की भीड़ रही। नैनी झील मे सैकड़ो नौकाए अठखेलियों  करती नजर आई। वन्य जीवों के दीदार के लिए ज़ू शटल सेवा मे सैलानियों की लंबी कतार लगी रही। बारापत्थर घुड़सवारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहा।  स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, सरिताताल, वाटर फॉल, बॉटनिकल गार्डन, किलबरी हनुमानगढ़ी सहित शहर के आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों मे सैलानियों के मेला लगा रहा। शहर मे एंट्री नहीं मिल पाने के कारण अधिकतर सैलानियों को आसपास के होटलों व होम स्टे ढूंढने को मजबूर होना पड़ा। शहर के आसपास पंगूट, खुर्पाताल, भवाली, ज्योलीकोट, बल्दियाखान, गेठिया, भूमियाधार के अधिकांश होटल व होम स्टे भी पैक रहे।आगे पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी

रूसी बाईपास व नारायनगर मे रोके गए वाहन।नैनीताल: वीकेंड अवकाश के चलते भारी संख्या मे पर्यटकों के पहुँचने से शहर के बाहर ही वाहनों को रोका गया। पार्किंग वाले होटल मे बुकिंग कराने वाले वाहनों को ही शहर मे प्रवेश दिया गया। इसके बावजूद भी शहर के अंदरूनी मार्गो मे जाम की स्थिती  नजर आई। वहीं रूसी बाईपास मे  वाहनो को रोके जाने से जाम लगा रहा, दो किमी तक वाहन रेंगते रहे। बाहरी क्षेत्रो से टैक्सी बुक करा कर आ रहे सैलानियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। टैक्सी चालको के लाइसेंस जब्त कर पर्यटकों को होटल मे छोड़ वापस आने मे ही लाइसेंस दिया जा रहा है। वहीं शनिवार स्थानीय निवासियों को भी रूसी बाईपास मे रोके जाने की शिकायत मिलती रही।

नैनीताल पंत पार्क में चहलकदमी करते सैलानी
To Top

You cannot copy content of this page