कुमाऊँ

नैनीझील लबालब जलस्तर पहुंचा 9.5 फिट, झमाझम बारिश स्कूली बच्चो की फजीहत

नैनीताल। मंगलवार को नगर में सुबह से दोपहर तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा।तथा दोपहर बाद रात भर घना कोहरा छाया रहा। सुबह से हो रही बारिश के चलते स्कूली बच्चों को भी काफी फजीहत उठानी पड़े बच्चे सुबह स्कूल जाते समय और दोपहर को स्कूल से3 घर आते समय भीगते हुए स्कूल और घर पहुंचे। वही लगातार बारिश के चलते नैनी झील का जलस्तर भी 9.5 फीट पहुंच गया है। अगर इसी तरह जलस्तर में  बढ़ोतरी होती रही और अगस्त माह तक अगर 11 फिट से ऊपर पहुचता है तो निकासी शुरू कर दी जाती है। अन्यथा सितंबर माह में 12 फिट से ऊपर पहूंचने के बाद ही निकासी की जाती है। इस वर्ष मानसून सीजन के सुरुवात से ही लगातार हो रही बारिश के चलते नैनी झील का जलस्तर बीते 10 सालों में सर्वोच्च स्थान पर है।नैनी झील नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के आधार पर बीते 10 सालों में नैनी झील का जल स्तर सर्वोच्च स्तर पर है।आगे पढ़े…..

यह भी पढ़ें 👉  फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल ऑल सेंट्स कॉलेज के नाम

बता दें कि लगातार हो रही बारिश से जहां एक और जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते लोगों को फजीहत उठानी पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर बारिश से प्राकृतिक जल स्रोतों नैनी झील का जलस्तर बढ़ने लगा है।प्राकृतिक जलस्रोतों के रिचार्ज होने से नालों से पानी झील में पहुंचता रहा। जिसके चलते नैनी झील के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। इधर नगर सैर पर आने वाले सैलानियों की आमद बेहद कम हो चली है। जिस कारण नगर में साइनसानी रही।जी आई सी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 15  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तथा आद्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई। 

To Top

You cannot copy content of this page