नैनीताल।’स्वच्छता सप्ताह’ के तीसरे दिन गुरुवार को नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख स्मारकों—महात्मा गांधी स्मारक, अंबेडकर स्मारक और शहीद राजेश अधिकारी स्मारक के आसपास सघन सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही तल्लीताल बस स्टैंड पर भी विशेष सफाई की गई।मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में, सुपरवाइजर अमन टैंक, मोहित और अनिल कटियार सहित 20 पर्यावरण मित्रों ने चप्पे-चप्पे की सफाई की। टीम ने बस स्टैंड के पास बिखरे सिगरेट के टुकड़े, मिट्टी के कुल्हड़ और प्लास्टिक कचरे को चुन-चुन कर साफ किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




