नैनीताल।नगर के सभी वार्डो में रसोई गैस की समस्या को लेकर नगर पालिका सभासदो ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौपा है।ज्ञापन के अनुसार गैस की बुकिंग होने के वावजूद लोगो को गैस की आपूर्ति नही की जा रही है।जिससे लोगो को घरों में खाना तक नही बन पा रहा है।जबकि गैस पर्याप्त मात्रा में होने का दावा किया गया था।लेकिन फिर भी लोगो को रसोई गैस की आपूर्ति नही की जा रही है।अगर जल्द से जल्द गैस की समस्या को दूर नही किया गया तो सभी सभासद धरना देने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालो में सभासद रमेश प्रसाद,अंकित चंद्रा,सुरेंद्र कुमार,गजाला कमाल,जितेंद्र पांडे,मुकेश जोशी,राकेश पवार,भगवत रावत आदि सभासद मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




