
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल लगातार सुर्खियां में बनी रहती है वही शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने दोपहर बाद कार्य बहिष्कार कर पालिका बोर्ड के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए आरोप लगाया कि बोर्ड कोई भी काम नही कर रही है।और शुक्रवार को बोर्ड ने ईओ रोहिताश शर्मा के साथ काफी अभद्रता की है।जिसका कमर्चारियों ने विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार किया है।वही पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा कि कर्मचारी गलत आरोप लगा रहे है।जबकि ईओ ने मुझसे खुद गलत तरीके से बात की है।और बात रही कार्य करने की तो ये कमर्चारियों को पता होना चाहिए कि अगर बोर्ड कार्य नही कर रही होती तो पालिका कैसी चलती।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
