कुमाऊँ

नगरपालिका वसूलेगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क, होटलों से 110 घरों से 60,पालिका को होगी 10 लाख रुपये की आय

नैनीताल। नगर पालिका की ओर से आय बढ़ोतरी को किया गया प्रयास धरातल पर उतरता नजर आ रहा है। पूर्व में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूली का गजट प्रकाशित होने के बाद अब पालिका ने वसूली की ओर कदम बढ़ा लिए है। पालिका अधिकारियों ने शहर की स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठक कर वसूली को लेकर चर्चा की। साथ ही शहर के 11 वार्डों में शुल्क वसूली का जिम्मा महिलाओं को सौप दिया गया है। जो नये वित्तीय वर्ष से लागू किया गया शुल्क वसूलेंगी।जिसमे घरों से 60 रुपये व होटलों से 110 रुपये महीने का वसूला जाएगा।जिससे पालिका को करीब 10 लाख रुपये की आय होगी।आगे पढ़ें

ईओ आलोक उनियाल ने शहर में डेएनयूएलएम से जुड़ी स्वयं सेवी समूहों की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2016 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को किस तरह से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क की वसूली की जानी है इसके बारे में बताया। इस दौरान 46 महिलाओं को शहर के 11 वार्डो का आवंटन किया गया। ईओ ने बताया कि पालिका की ओर से निर्धारित कलेक्शन शुल्क वसूली में महिलाओं को 15 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। पालिका स्तर पर अप्रैल माह से शुल्क वसूली की जाएगी। जिससे पालिका को हर माह करीब दस लाख की आमदनी होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  सचिव प्रत्याशी भास्कर जोशी ने की भीमताल परिसर के छात्रावासो में फ्री वाई-फाई की मांग
To Top

You cannot copy content of this page