कुमाऊँ

मुक्तेशर भालूगाड़ छीड़ वाटर फॉल समिति ने धूमधाम से मनाया छठा वार्षिकोत्सव

धारी। भालूगाड़ जल प्रपात छीड़ वाटर फॉल समिति द्वारा शुक्रवार को छठा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यापक गोपाल सिंह बिष्ट ने किया। तथा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओ ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।चौखुटा,गजार व बुराशी गांवो के तत्वावधान में छीड़ वाटर फॉल समिति का गठन किया गया है। जिसकी शुक्रवार को छठी वर्षगांठ मनाई गयी इस मौके पर समिति द्वारा वार्षिक आय का लेखा -जोखा सार्वजनिक किया।आगे पढ़ें….

पर्यटन अधिकारी नैनीताल ब्रजेश पांडे ने बताया कि आज 6 वर्ष इस  भालूगाड़ जल समिति  को बने  हो गये है और यहां पर देशी-विदेशी पर्यटक आनंद ले रहे है। विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि  यहां पर आज नव युवकों को रोजगार मिल रहा है।और इस भालु गाड़ जल प्रपात मे भारी मात्रा मे पर्यटक लोग आते है।और यहां के लोग उनको अच्छी सुविधाए देते है।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन

बता दे कि भालूगाड़ वाटर फाॅल मुक्तेश्वर घूमने आने वाले पर्यटकों की पसंदीदा पिकनिक प्वांइट है।भालूगाड़ वाटर फाॅल में वर्ष भर पर्यटकों का जमावडा़ रहता है।जिसके चलते स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर पैदा हो रहे है।वही वाटर फाॅल को जिला पर्यटन नैनीताल द्वारा विकसित करने में अहम योगदान रहा है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, किशन सिंह पूर्व प्रधान,लाल सिंह बिष्ट प्रधान कमलेश बिष्ट,कमल बिष्ट पोखराड़ प्रधान,फाउंडेशन मेमंबर राजेंद्र सिंह महरा,सरक्षक हरेंद्र सिंह बिष्ट,पूरन सिंह बिष्ट सचिव,भवान सिंह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page