कुमाऊँ

वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार को मातृशोक

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कुमाऊं विवि कार्यपरिषद सदस्य अरविंद सिंह पडियार की माता 83 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी स्व जगत सिंह का मंगलवार रात करीब नौ बजे हल्द्वानी में कठघरिया स्थित आवास में हो गया है। वह अपने पीछे दो बेटे, तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को रानीबाग चित्रशिला घाट पर होगा। अंतिम यात्रा नौ बजे शुरू होगी। उनके निधन पर भाजपा में शोक छा गया है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, जगदीश बवाड़ी, गोपाल रावत, मनोज जोशी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, सचिव वेद साह, हारून खान पम्मी, पूर्व सभासद भूपाल कार्की, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, सचिव सोनू सहदेव सहित अन्य ने गहरा शोक प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार
To Top

You cannot copy content of this page