कुमाऊँ

मानसून ने पकड़ी रफ्तार,पर्यटन सीजन पहुंचा अंतिम चरण में सैलानियों की आमद होने लगी है कम

नैनीताल। मानसून ने अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है शुक्रवार को भी नगर में सुबह धूप छांव का खेल चलता रहा तो दोपहर बाद अचानक ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। मानसून के पहुंचते ही पर्यटन सीजन भी अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिसके चलते आप धीरे-धीरे सैलानियों की भी आमद कम होती जा रही है। 3 जुलाई से स्कूलों में गर्मियों के अवकाश भी खत्म होने जा रहे हैं जिसके चलते 5 जुलाई के बाद पर्यटन सीजन भी समाप्त हो जाता है।आगे पढ़ें…..

बता दें कि अमूमन हर वर्ष 15 जून के बाद मानसून प्रदेश में पहुंच जाता है लेकिन इस वर्ष मानसून 20 जून के बाद पहुंचा इसलिए पर्यटन सीजन भी थोड़ा आगे चले गया। जिसके चलते स्थानीय व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली। क्योंकि व्यापारियों द्वारा पर्यटन सीजन शुरू होते ही प्रशासन पर शहर में सैलानियों की गाड़ियों को नहीं घुसने का आरोप लगाया जाता रहा। हालांकि प्रशासन ने रूसी बाईपास व नारायण नगर पर गाड़ियों को पार्क कर वहां से शटल के माध्यम से सैलानियों को नैनीताल भेजा जा रक्षा था। लेकिन स्थानीय व्यापारियों का आरोप था कि दोनों पार्किंगों में कोई सुविधा नहीं होने के चलते लोग वहा पर अपनी गाड़ियों को पार्क करना नहीं चाहते थे,और सैलानियों ने नैनीताल के बजाय भीमताल मुक्तेश्वर की ओर रुख करना शुरू कर दिया था, जिसके चलते बीते वर्षो के मुताबिक इस वर्ष काफी कम संख्या में ही सैलानी नैनीताल पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक
To Top

You cannot copy content of this page