कुमाऊँ

विधायक सरिता ने किया हस्तशिल्प बाजार का दौरा


नैनीताल सरोवर नगरी के डीएसए मैदान पर कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से नेहरू युवा मंडल बेवर जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश द्वाराआयोजित नैनीताल क्राफ्ट बाजार सरोवर नगरी निवासियों के बीच काफी लोकप्रिय हो चला है। वही शुक्रवार को नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्या भी हस्तशिल्प बाजार का निरीक्षण करने पहुंची इस दौरान उन्होंनेबाजार से खरीदारी भी की। और कहा कि हस्तशिल्प केंद्र सरकार की योजना है और ऐसे बाजारों का आयोजन होता रहना चाहिए जिससे हस्तशिल्पयों को बाजार उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, शांति मेहरा, विश्वकेतु,रोहित भाटिया,मोहित साह,संजय कुमार,शुभम कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page