राजनीति

बलियानाला ट्रीटमेंट के लिए बजट स्वीकृति पर विधायक सरिता ने सीएम का व्यक्त किया आभार

नैनीताल शहर के बलियानाला पहाड़ी में भूस्खलन रोकथाम को 208 करोड़ के प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने पर विधायक सरिता आर्य ने सरकार का बड़ा कदम बताते हुए सीएम को आभार जताया है।

बता दे कि बीते दिनों नैनीताल दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक सरिता आर्य ने पहाड़ी का हाल दिखाया था। जिसके बाद विधायक ने प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिये जाने पर सीएम का आभार जताया है। कहा कि वर्षों से पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए बस सर्वे कार्य और प्रोजेक्ट बनते रहे। भाजपा सरकार ने पहाड़ी की रोकथाम को गंभीरता से लिया गया है। जल्द ही सरकार की ओर से बजट भी जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन

बता दे कि वर्षों से भूस्खलन की जद में बलियानाला पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए शासन से मुख्य सचिव ने 208 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूद दी है। साथ ही जल्द टेंडर आयोजित कर रोकथाम का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। 

To Top

You cannot copy content of this page