नैनीताल।विधायक सरिता आर्य ने बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौपते हुए नैनीताल विधानसभा के मंगोली,बजून व रातीघाट से शराब की दुकानों को हटाने की मांग की है।विधायक सरिता ने कहा कि क्षेत्र भृमण के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनसे उक्त स्थानों से शराब की दुकानों को हटाने की मांग की है।क्योंकि इन स्थानों पर मंदिर की दुकानों के चलते विश्वविख्यात कैंची धाम मंदिर,व स्कूलों से कम दूरी होने के चलते इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।जिससे आस पास का वातावरण खराब होने के साथ साथ लोगो में भी असंतोष बना हुआ है।जबकि इन दुकानों को हटाने की मांग सांसद अजय भट्ट द्वारा भी कहा गया है।इसलिए जनहित की भावना को ध्यान में रखते हुए इनको निरस्त किए जाने का कष्ट करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




