राजनीति

बेतालघाट में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में चर्चा

बेतालघाट: मिनी स्टेडियम बेतालघाट में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

विधायक सरिता आर्या ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृद्धावस्था पेंशन, अटल योजना, स्टार्टअप इंडिया, उज्वला योजना, भरष्टाचार कम करने, रोप वे के निर्माण, जरूरतमंद को तीन सिलेंडर मुफ्त, करने आदि योजनाओ पर चर्चा की। साथ ही विधायक सरिता आर्य ने कहा कि घर घर तक योजनाओ को पहुचाना है। किसान व्याधि निधि से किसानों को फायदा हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का निर्णय लिया।

मुख्य वक्ता देवेंद्र ढेला ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करना जरूरी है। हर बूथ में कार्यक्रम करना जरूरी है। भाजपा का स्वरूप देखना है तो कार्यक्रम का स्वरूप से पता चल जाता है। कार्यकर्ताओ को हर बूथ पर कार्यक्रम का स्वरूप सही से रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी कार्यकर्ता को उठाकर काम देती है कि यह काम करना है। भाजपा सेवा के लिए बना संगठन है। राजसत्ता के लिए यह संगठन नही है। उन्होंने कहा कि आज विचार की लड़ाई है तेरे और मेरे की लड़ाई नही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्य किया जाए व्यक्तिगत कार्य करके पार्टी का हिस्सा नही कहा जा सकता। कोरोना काल मे किसी पार्टी के पास एजेंडा नही था। भाजपा कार्यकर्ता सड़क में खड़े होकर काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे 76 हजार मास्क बांटे गए। उसमे मातृशक्ति का भी योगदान रहा। भाजपा सरकार व जनता के बीच सेतु का काम करती हैं

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, मुख्य वक्ता देवेंद्र ढेला , मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, मंडल प्रभारी हरीश भट्ट, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रगति जैन, ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page