कुमाऊँ

ट्रेड लाइसेंस को लेकर नगर पालिका व होटल कारोबारियों की बैठक

नैनीताल। सोमवार को पालिका में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन पदाधिकारियों और व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने जल्द ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू करने की बात कही। जिस पर होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ट्रेड शुल्क को लेकर आपत्ति जताई। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने कहा कि शहर में 1952 से होटल कारोबारी उक्त टैक्स को देते आ रहे हैं, जो कि पांच सौ से हजार वार्षिक है। अब पालिका इसमें 40 गुना बढ़ोत्तरी करना चाह रही है, जो पूरी तरह गलत है। कहा कि व्यवहारिक शुल्क लेने पर ही होटल कारोबारियों के सहमत होने की बात कही है। 

महासचिव वेद साह ने भी दोहराया कि होटल संचालकों पूर्व से ही वह बहुत सारे टैक्स अदा कर रहे है। अब पालिका ट्रेड लाइसेंस के बहाने और बेतहाशा कर थोपना चाहती है, जिसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने शुल्क को कम रखने की मांग रखी। ईओ पूजा ने बताया कि व्यापारियों से वार्ता के बाद सकारात्मक बिंदु सामने आए है। शुल्क अधिक होने की बात सामने आई है। जिस पर कार्य किया जा रहा है। जल्द नये शुल्क निर्धारित कर प्रकाशन किया जाएगा। जिसके बाद शहर में ट्रेड शुल्क लागू कर दिया जाएगा। जिससे पालिका को वर्ष में करीब 30 लाख की आमदनी होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी

इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, सचिव वेद साह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश साह, महेंद्र बिष्ट, शिवराज नेगी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page