चुनाव

कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना बिष्ट ने ली भाजपा की सदस्यता

नैनीताल 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है अब चुनाव प्रचार में मात्र दो दिन का समय बचा हुआ है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार अभियान चरम सीमा पर पहुंच चुका है। नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान भी लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुका है।

नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में गुरुवार को नगर के मल्लीताल भाजपा चुनावी कार्यालय में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट,केएल आर्य,भुवन राम,धीरज,शक्तिसुमन साह कृष्णा साह त्रिलोक बिष्ट,वैभव जोशी आदि लोगो भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, विवेक साह, मोहित रौतेला, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,भूपेंद्र बिष्ट,विश्वकेतु, सभासद तारा राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page