धर्म-संस्कृति

शनि जन्मोत्सव के मौके पर ठंडी सड़क शनि मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

नैनीताल। ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती व अमावस्या के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामायण पाठ का पारायण किया गया।
शनि देव मंदिर समिति के सहयोग से सुबह के समय पूजा अर्चना की गई। दोपहर के समय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व हवन और भोग का कार्यक्रम किया गया। जिसमें नगर के प्रमुख मंदिरों में भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया।आगे पढ़ें….
त्रिकाल महाकाल समिति के नेतृत्व में आयोजक मनोज पंत की टीम ने धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग किया।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सेवा रूप में सहयोग किया। दौरान ईश्वर दत्त तिवारी, वैभव अग्रवाल, पारस जोशी जगदीश चंद्र जोशी, अमित पंत, जीवन नेगी, पंकज ढैला, सुन्दर नेगी, योगेश रावत, चन्द्रशेखर भट्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ लोकगीत ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
To Top

You cannot copy content of this page