कुमाऊँ

पाषाण देवी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को हवन आदि धार्मिक अनुष्ठानों के बाद विशाल भंडारे के साथ पारायण किया गया। इस दौरान मंदिर में प्रातः श्री गणेश पूजन शिवपूजन रुद्री पाठ तथा उसके बाद भजन कीर्तन व हवन किया गया। इस मौके पर पूजा अर्चना आचार्य भगवती प्रसाद जोशी प्रमोद जोशी घनश्याम जोशी तथा मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने संपन्न करवाई। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगो व सैलानियो सहित हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष प्रारंभ: तर्पण व पिंडदान की पूरी कहानी ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी की जुबानी

यजमान ठाकुर सिंह दसीला सुनील वर्मा मयूर ललित जोशी पंकज भट्ट धीरज भट्ट मोहन चंद्र जोशी रहे। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में प्रमोद सुयाल लक्षित भगत दीपक सिंह नवीन चंद्र अभय मिश्रा अमित कुमार कविता विनीता चंद्र निर्मला किरण आदि जुटे हुए थे।

To Top

You cannot copy content of this page