राजनीति

समीर आर्य को भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण

नैनीताल। बीते 22 वर्षों से लगातार भाजपा में बूथ अध्यक्ष नगर अध्यक्ष तथा 2012 में प्रदेश मंत्री व तीन बार प्रदेश महामंत्री के पदों सहित विधानसभा चुनाव के दौरान भीमताल विधानसभा प्रभारी का दायित्व संभाल चुके,हलद्वानी निवासी समीर आर्य को अब पार्टी ने नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बुधवार को नगर के मल्लीताल पंत पार्क में अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया के नेतृत्व में समीर आर्य को अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

इस दौरान सचिन जनोटा,आकाश सोनकर,संजय सिंह चंदेल,आनंद सिंह बिष्ट,दीपिका बिनवाल,अरुण कुमार,जीवन्ति भट,अतुल् पाल,विश्वकेतु वैद्य,सलमान,यशपाल,राज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page