राजनीति

मनोज जोशी ने की मंडल अध्यक्ष की प्रबल दावेदारी

नैनीताल। भाजपा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है।जिसको लेकर नैनीताल मंडल से भी अध्यक्ष पद के लिए  वर्तमान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,भूपेंद्र बिष्ट,भानु पंत सहित युवा चेहरा विश्वकेतु द्वारा दावेदारी की गई है।

वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद व वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सांसद प्रतिनिधि रहे मनोज जोशी द्वारा एक बार फिर से मंडल अध्यक्ष की प्रबल दावेदारी की है। बता दे कि मनोज जोशी की भगत दा के खास लोगो में गिनती होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन

मनोज जोशी 1989 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है और 1996 में डीएसबी परिसर में छात्रसंघ उपसचिव, युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा नगर महामंत्री,उपाध्यक्ष,नगर महामंत्री और मंडल अध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वहीं वर्तमान में नगर पालिका परिषद नैनीताल में नामित सभासद है। तथा 11 वर्षों तक वे भगत सिंह कोश्यारी के सांसद प्रतिनिधि भी रहे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ मनोज जोशी
To Top

You cannot copy content of this page