राजनीति

भूमियाधार क्षेत्र में सरिता का भव्य स्वागत,निकाली बाइक रैली

भवाली: बीते रोज मतगणना के बाद सभी प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला हो चुका है और भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
वहीं नैनीताल विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने भरी मतों से जीत दर्ज की है।

जिसके चलते भूमियाधार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं दी। साथ ही नवनियुक्त विधायक सरिता आर्य का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भूमियाधार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा रैली भी निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  कविता गंगोला बनी सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा की नगर मंडल प्रभारी

नव निर्वाचित विधायक सरिता आर्य ने कार्यकर्ताओं व नैनीताल विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत व जनता के आशीर्वाद से उन्होंने जीत दर्ज की है, तथा वह अगले पांच साल के कार्यकाल में नैनीताल विधानसभा में विकास कार्यों की गति को तेजी देंगी।

इस दौरान भावना मेहरा, शिवांशु जोशी, मीना बिष्ट, विष्वकेतु, गजाला कमाल, शुभम कुमार, मुकुल, हर्षित आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page