कुमाऊँ

विभन्न मांगो को लेकर मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने ईओ को सौपा ज्ञापन

नैनीताल। विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार बीते कुछ दिनों से नगर पालिका द्वारा सफ़ाई अभियान व अतिक्रमण तथा यूजर चार्ज वसूलने के लिए गठित टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से अलग अलग यूजर चार्ज लिया जा रहा है साथ ही व्यापारियों से कुछ असभ्य या उनका निरादर करने के स्वरूप में बात करी गई है। साथ ही व्यापार मंडल द्वारा यह भी कहा गया की सभ्य तरह से किसी ग़लत को सही करने में व्यापारी वर्ग उनके साथ है लेकिन उनके और उनके द्वारा गठित टीम और पालिका अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की इज़्ज़त का ध्यान रखने की ज़िम्मेदारी भी उनकी है और उतनी ही ज़रूरी है। साथ ही यह भी आग्रह करा गया की जिम्मेदार गठित टीम द्वारा ही सम्बंधित कार्य करें जाये नाकी कोई भी पालिका कर्मचारी किसी भी समय कुछ भी व्यापारियों से आकर बोल देगा तो यह पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाता है और व्यापार मंडल द्वारा इस बात का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनप्रतिनिधियों ने की सरियाताल में साहसिक गतिविधि जिप लाइन के संचालन को निरस्त करने की मांग
To Top

You cannot copy content of this page