देहरादून।धामी सरकार में खुलने लगी बीजेपी नेताओं की लॉटरी मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया है।टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहार समिति में उपाध्यक्ष,चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष,कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष,पूर्व प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता ख़ेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष,टिहरी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष तथा नैनीताल की भावना मेहरा को राज्य मंत्री,चारु कोठारी क़ो राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष,चम्पावत निवासी सुश्री हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




