धर्म-संस्कृति

रंग से सजे है मेरे दोनो हाथ, सखी रे मेरा घुघुंटा संभालो,महिलाओं ने बांधा समा


नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।वही 26वां फागोत्सव का आगाज मंगलवार को महिला होली जलूस के जरिए हो चुका है।
मंगलवार को 20 महिला होली दलों द्वारातल्लीताल से माल रोड होते हुए मल्लीताल राम सेवक सभा प्रांगण तक जलूस निकाला गया इस दौरान आकर्षक कुमाऊनी व विभिन्न परिधानों में सजी धजी महिला दलों द्वारा होली गायन किया गया था जिसके बाद बुधवार को दूसरे दिन महिला दलों द्वारा रामसेवक सभा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में होली गीतों के जरिए समा बांध दिया। आज शनिवार तीसरे दिन महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया।जिसमे महिलाओं द्वारा रंग से सजे है मेरे दोनो हाथ सखी रे मेरा घुघुंटा संभालो,बरसाने में होली हो रही है खेलत राधा और कन्हया जैसे होली गीतों पर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
13 मार्च को रंग धारण व चीर बंधन,14 को स्कूली बच्चो की प्रस्तुति,15 को कुमाऊनी भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए अपूण भाषा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 16 को महिला पुरुष होली गायन,17 को बच्चो का स्वांग,होली जलूस बैठकी होली पुरुष व चीर दहन तथा 19 मार्च को छलडी।
इस दौरान सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी,मुकेश जोशी मंटू,प्रबंधक विमल चौधरी,गोधन सिंह,भुवन बिष्ट,मोहित साह,हिमांशु जोशी,कैलाश बोरा,प्रो ललित तिवारी,ललित साह, हरीश राणा,सभासद दया सुयाल,कलावती असवाल,रेखा जोशी,मीनू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आदेश जारी 17 तक चलेगा मेला 19 तक करना होगा परिसर को पूरा खाली अन्यथा दो लाख का जुर्माना
To Top

You cannot copy content of this page