नैनीताल

विधायक कैड़ा ने पदमपुरी में विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी की मूर्ति का किया अनावरण

विधायक कैड़ा ने पदमपुरी में विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी की मूर्ति का किया अनावरण

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा धारी ब्लॉक के पदमपुरी में  निजी खर्चे से निर्मित पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष के नाम से विख्यात नारायण दत्त तिवारी की मूर्ति का उद्घाटन किया।

विधायक कैड़ा ने बताया कि नारायण दत्त तिवारी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे, उत्तराखंड राज्य बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो को लोग कभी नही भुला पाएंगे कुमांउ का एकमात्र हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल भी उन्हीं की देन है पूरे कुमाऊं क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों से आज इलाज के लिए यहाँ आते है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:बारिश के खलल के बाद मेले में लौटी रौनक लोगो ने जमकर की खरीदारी

इस दौरान तहसीलदार तानिया रजवार, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सरोज आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन,पदमपुरी प्रधान नानू, प्रधान दीपा देवी, कृषि विभाग के अधिकारी व ग्रामीज मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page