शिक्षा

दीक्षा जोशी की सफलता पर नैनीताल में विधायक सरिता व भाजपा कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

देवभूमि की बेटियां समय-समय पर अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन करती रही है। वही बीते रोज यूपीएसई के परिणाम घोषित हुए है जिसमे पिथौरागढ़ जनपद के सैलोनी निवासी पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी गीता जोशी की पुत्री दीक्षा जोशी ने बिना किसी कोचिंग के तीसरी बार में ही देशभर में 19 वां स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

वही उनकी इस सफलता पर नैनीताल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

दीक्षा जोशी की इस सफलता पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा कि दीक्षा ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उंन्होने साबित कर दिया कि देवभूमि की बेटियां किसी से कम नही है, हर क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियों ने अपना परचम लहराया है। विधायक ने कहा कि वे उनका स्वागत करने के लिए पिथौरागढ़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर चलाया स्वच्छता अभियान

दीक्षा जोशी की सफलता पर पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा,मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,सभासद प्रेमा अधिकारी,गजाला कमाल, तारा राणा,विमल अधिकारी,प्रकाश नोटियाल,अतुल पाल,भूपेंद्र बिष्ट,विश्वकेतु,अरुण कुमार,मोहित साह, आदि कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।

To Top

You cannot copy content of this page