धर्म-संस्कृति

चार धाम यात्रा का हुवा शुभारंभ,विधि विधान से खुले गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट


देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार,  को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए। मां गंगा की उत्सव डोली मंगलवार सुबह सात बजे भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ  गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन को खोल दिए गए। 
इससे पहले सोमवार को गंगा के मायके मुखबा से मां गंगा की उत्सव डोली विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। आर्मी बैंड की धुन पर सैकड़ों की संख्या में भक्त उत्सव डोली संग धाम के लिए रवाना हुए। 
पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने राज्य के चारधामों में से गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही 6 मई को भगवान केदारनाथ जी एवं 8 मई को भगवान बद्रीनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, श्रद्धालुओं का अतिथि देवो भवः की परम्परा के अनुरूप राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष यशपाल के नेतृत्व में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में उमड़ा कार्यकर्ताओ का शैलाब
To Top

You cannot copy content of this page