शिक्षा

कुमाउं विश्वविद्यालय की छात्रा ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

नैनीताल। असम गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया विश्वविद्यालय बॉक्सिंग इवेंट में कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा आंचल शुक्ला ने 45 से 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया कि असम गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में कुमाऊं विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग की छात्रा ने अपने प्रथम  मुकाबले में भगत सिंह फुल विश्वविद्यालय पंजाब को पराजित किया तथा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की कहा कि पूर्व में भी कुमाऊं विश्वविद्यालय की कुश्ती की छात्रा कुमारी तनु मलिक ने भी खेलो इंडिया में कांस्य पदक हासिल किया था। कुमारी आंचल शुक्ला की उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने खिलाड़ी को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर सम्मान करने की घोषणा करीl तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों की सराहना की

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में डेंगू का खतरा ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने करवाई फॉगिंग
To Top

You cannot copy content of this page