धर्म-संस्कृति

कुमाऊंनी पारंपरिक कला ऐपण को संवारने में जुटी पहाड़ की बहु आकांक्षा ने बनाई नई पहचान

Ad

नैनीताल/मुक्तेश्वर।उत्तराखण्ड का युवा वर्ग संस्कृति के प्रचार- प्रसार में जुटा हुआ है। लोक संगीत से लेकर पहाड़ की संस्कृति तक उत्तराखण्ड की हर पारपंरिक विद्या को संवारने में जुटे है। आज देवभूमि की बेटियां अपनी-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।वही नैनीताल जनपद मुक्तेश्वर के प्यूड़ा निवासी आकांक्षा बिष्ट जिन्होनें अपनी ऐपण कला से कुमाऊँ की पारपंरिक कला को संवारने का काम किया है। पहाड़ो में ऐपण आपको हर घर में देखने को मिल जायेंगे, आकांक्षा बताती है कि वे बीते दो वर्षों से ऐपण कला का प्रचार-प्रसार कर रही है। आगे पढ़ें ऐपण को सवार रही आकांक्षा…..

ऐपण को संवार रही आकांक्षा।पहाड़ की यह बहु साथ ही साथ कुमाऊँनी कला को बढ़ावा देने का भी काम कर रही है।आकांक्षा इस कला को सीखने के साथ ही इसके महत्व को समझाने के लिए युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही है साथ ही वह उन्हे इस तरह प्रशिक्षित करती है जिससे वे इस पारपंरिक कौशल का उपयोग आय के लिए अनुकूलित उत्पाद बनाने के लिए ऐपण डिजाइनों को नेंमप्लेट्स, दीये ,कोस्टर्स, पूजा थाल इत्यादि में पेंटिंग करती है। आगे पढ़े युवाओं के लिए बड़ा संदेश…

यह भी पढ़ें 👉  एनएसयूआई समर्थित आशीष कबड़वाल बने कुमाउं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ अध्यक्ष,कांग्रेसियों ने दी बधाई

युवाओं के लिए बड़ा संदेश।आकांक्षा का कहना है कि आने वाली पीढ़ियों में कुमाऊँ की पारपंरिक संस्कृति के इस बेशकीमती हिस्से को विकसित कर सकेगे। आज पहाड़ से पलायन तेजी से हो रहा है ऐसे में ज्यादातर लोग शहरो में बस रहे है। पहाड़ो में संयुक्त परिवार की कमी इस कला को विलुप्त कर रहा है आज कई उत्तराखण्ड के बाहर पले-बढ़े युवाओं को ऐपण शब्द के बारे में पता भी नही है। अगर यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में इस लोक कला की धरोहर, इससे जुड़ी सांस्कृतिक मान्यताएं आगे चलकर विलुप्त हो जायेंगे। कुमाँऊ की इस शानदार विरासत और धार्मिक महत्व के शिल्प को सहेजने और पुनजीर्वित करने की जरूरत है इसी विरासत को बचाने में पहाड़ की बहु आकांक्षा बिष्ट जुटी है।यदि आपको आकांक्षा के बनाए ऐपण पसंद आए तो आप उनसे मेल एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं [email protected] akanksha_artgallery1998

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top