नैनीताल।बीते शनिवार को कृष्णापुर वार्ड में सिलेंडर वितरण के आश्वासन के बाद लोग सुबह 11 बजे से लंबी कतारों में रात 10 बजे तक इंतजार करते रहे और फिर अंत में निराश होकर वापस लौट गए।जिसके बाद से लोगो में काफी एजंसी के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है लोगो का कहना है कि अगर गैस नही थी तो उनको झूठा आश्वासन क्यों दिया गया।जबकि लोग सुबह से अपना काम छोड़कर भूखे रात तक लाइन में खड़े रहे।वही पूर्व सभासद कैलाश सिंह रौतेला ने कहा कि लोग अपना काम छोड़कर रात तक लंबी कतार में खड़े रहे लेकिन अंत में लोगो को निराशा हाथ लगी है। सभासद सुरेंद्र कुमार बाबू भाई ने कहा कि लोगो को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा यह काफी दुखद है जिसके तुरंत बाद हमने विभागीय अधिकारियों से बात की तो उन्होंने सोमवार को सिलेंडर वितरण का आश्वासन दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




