धर्म-संस्कृति

खैरना: पोखरी गांव में विशाल भंडारे के साथ हुआ अखंड रामायण पाठ का पारायण

मां कोकिला जागरण मंडल ने भजन कीर्तन से बांधा समां 

खैरना के समीपवर्ती पोखरी गांव में विशाल भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का परायण हुआ। हल्द्वानी से पहुंची विवेक बाबरा झांकी आर्ट ग्रुप के कलाकारों की टीम ने शिव तांडव समेत विभिन्न प्रस्तुतियां दी। मां कोकिला जागरण मंडल ने भजन कीर्तनो से समा बांधा।

पोखरी गांव में स्थित देवी माता के मंदिर में शनिवार को शुरू हुए अखंड रामायण पाठ का रविवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद विशाल भंडारे के साथ पारायण हो गया। 

सुबह धर्माचार्य ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। हल्द्वानी से पहुंची मां कोकिला जागरण मंडल की टीम ने भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय कर दिया।साथ ही विवेक बाबरा झांकी आर्ट ग्रुप हल्द्वानी के कलाकारों ने शिव तांडव, शिव पार्वती नृत्य समेत तमाम प्रस्तुतियां दे दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन

वहीं  कार्यक्रम में समीपवर्ती ज्याडी़, मलौना, स्यूं, छाती, खैरना, भुजान, पातली, छड़ा, गरमपानी, बजोल, बमस्यू, लोहाली समेत तमाम गांवों से भक्तों का सैलाब उमडा़। माता के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। इसी के साथ भजन कीर्तनो का दौर देर शाम तक जारी रहा। 

इस दौरान प्रताप सिंह गौणी, अनिल बिष्ट, प्रताप बिष्ट, भुपाल सिंह गौणी, देवेन्द्र बिष्ट, नारायण सिंह, अनुराग बिष्ट, खुशाल सिंह, चंदन सिंह गौणी, दिनेश बिष्ट, कुंदंन सिंह, महेश सिंह, नितिन गौणी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

To Top

You cannot copy content of this page