कुमाऊँ

ओखलकांडा सुनकोट गोली कांड जांच में जुटी मुक्तेश्वर पुलिस


नैनीताल जनपद भीमताल विधानसभा ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट गांव में बीते सोमवार को बारात समारोह में अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूल्हे पर गोली चला दी थी, जिसके बाद दूल्हा घायल हो गया था और उसको उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया था। लेकिन अब  दूल्हा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
वही मुक्तेश्वर पुलिस घटना की जांच में जुट चुकी है। थाना मुक्तेश्वर एसओ महेश जोशी ने कहा है कि घटना की कई बिन्दुओं पर जांच चल रही है। घरातियों व बरातियों सहित कुछ संदिग्धों से गहनता से पूछताछ चल रही है। वही ग्रामीणों ने कहा है कि गोली चलाने वाला बिन बुलाए मेहमान भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page