कुमाऊँ

नियमितीकरण की मांग को लेकर निगम कर्मियों  का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, शासन स्तर का है मामला: एमडी विनीत तोमर

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले कर्मचारी मंगलवार से निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर चुके है।और बुधवार को भी कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जमकर विरोध जताया।

महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि लंबे समय से करीब एक हजार संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मगर निगम उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि संगठन का संविदा कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन है। यदि उनकी मांगों पर तत्काल विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।कहा कि वे लोग कुमाऊं मंडल तथा गढ़वाल मंडल के एकीकरण के विरोध में नहीं है, लेकिन उससे पहले नियमितीकरण होना चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी

वही निगम के एमडी विनीत तोमर ने बताया कि यह मामला शासन स्तर का है।इसमे हम लोग कुछ नही कर सकते है।

इस दौरान कंचन चंदोला, दिनेश सागुड़ी, पितांबर दुम्का, तारादत्त भट्ट, दीपक पांडे, गोकुल कुमार, त्रिभुवन पुनेठा, धर्मानंद जोशी समेत तमाम कर्मचारी डटे रहे।

To Top

You cannot copy content of this page