दुर्घटना

गरमपानी मुख्य बाजार में पेड़ गिरा विद्युत लाइन पर बड़ा हादसा टला

गरमपानी मुख्य बाजार में पेड़ के विद्युत लाइन पर गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई बाद में विद्युत विभाग व स्थानीय लोगों ने बमुश्किल पेड़ हटाया

हाईवे पर स्थित गरमपानी बाजार क्षेत्र में हाईवे किनारे कई पेड़ गिरताऊ हालत में है। रविवार सुबह एकाएक सिल्वर ओंक का पेड़ टूटकर विद्युत लाइन के ऊपर से हाइवे पर आ गिरा। संयोगवश कोई यात्री वाहन चपेट में नहीं आया। पेड़ के विद्युत लाइन के ऊपर गिरने से हड़कंप मच गया। वहीं विद्युत विभाग को सूचना दे कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई। जिसके चलते विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से विद्युत लाइन के ऊपर से पेड़ को हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम
To Top

You cannot copy content of this page