नैनीताल

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में खाद्य विभाग ने लोगों की समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

Ad

भवाली। जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को नैनीताल जनपद के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भवाली के लाभार्थियों हेतु रामलीला मैदान भवाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे, परियोजना निदेशक चन्द्रा राज, अधिशासी अधिकारी भवाली, सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने शिविर में प्रतिभाग कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन जन की सरकार आपके द्वार में समस्याओं के समाधान के लिए पहुँच रही है ताकि आमजन को अपनी समस्या के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े । मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पांडे ने इस मौके पर कहा कि जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहुउद्देशीय शिविर में पंजीकृत प्रत्येक शिकायत का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास करें और कहा कि बहुउद्देशीय शिविर लगाने लगाने का यही उद्देश्य है कि जनता की यदि किसी भी विभाग से कोई समस्या हो तो एक स्थान पर ही उसका निराकरण किया जा सके। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर जनता को विभाग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई । बहुउद्देशीय शिविर में राशन कार्ड में मॉडिफिकेशन से संबंधित 2 बजे तक २८ आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर राशन कार्डो में ऑनलाइन नाम दर्ज कर समस्याओं का समाधान किया गया।आगे पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं:सीएम धामी

ए आर ओ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस मौके पर क्षेत्रीय जनता को जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा जनपद को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार ६५.२६ % लाभार्थियों का चयन इस योजना में चयन किए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था । लक्ष्य के अनुरूप उक्त योजना में राशन कार्ड प्रचलित हैं । खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा राशन कार्ड सम्बन्धी अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा विभाग के कार्य की सराहना की गई । इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डे, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, परियोजना निदेशक चन्द्रा राज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भवाली, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक दर्शनानन्द, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रकाश आर्या, प्रगति जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य सहित कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top